छत्तीसगढ़ के किसान होंगे मालामाल, उद्यमियों-एक्सपोटर्स को मिलेगा ग्लोबल मार्केट का डायरेक्ट लाभ; यहां खुलेगा APEDA का कार्यालय

छत्तीसगढ़ एक्सपोर्ट हब बनने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से कृषि निर्यात को मिलेगा नया प्रोत्साहन मिलने जा रहा है। इसके लिए रायपुर में APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। यहां से फाइटो-सेनेटरी प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रमाणन, लैब टेस्टिंग, और निर्यात से जुड़ी प्रक्रियाएं यहीं पूरी की जा सकेंगी।

रायपुर : कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों एवं उद्योग विभाग की सक्रिय पहल के फलस्वरूप भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रायपुर में APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।

CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ (फोटो-@vishnudsai)

इस क्षेत्रीय कार्यालय के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ के किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को अनेक लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। अब उन्हें ट्रेनिंग, प्रमाणन, पैकेजिंग, मानकीकरण और निर्यात संबंधी सेवाओं के लिए अन्य राज्यों के कार्यालयों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

End of Feed