Raipur Accident: रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत

रायपुर में चटौद गांव से कुछ लोग ट्रक में सवार होकर एक छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इस दौरा ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से टक्कर हो गई। जिससे 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। रायपुर-बलौदाबाज़ार हाईवे पर खरोरा के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और एसपी लाल उमेद सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज की निगरानी की और मौके का जायजा लिया।

Raipur accident

रायपुर में बड़ा हादसा

छठी प्रोग्राम से लौट रहे थे लोग

रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि कुछ लोग चटौद गांव से बाना बनारसी एक छठी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से वापस लौटते समय लोगों से भरे ट्रक की ट्रेलर से टक्कर हो गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

End of Feed