रायपुर

Accident News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में कार-ट्रक भीषण भिड़ंत; हादसे में पांच लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार तड़के पतराटोली गांव के पास दुलदुला थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

जशपुर जा रही कार की ट्रक से हुई टक्कर (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Jashpur Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। पतराटोली गांव के पास दुलदुला थाना क्षेत्र में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए।

सभी कार सवारों की मौत

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग जशपुर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे किसी भी यात्री को बचने का मौका नहीं मिला, पांचों कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

जानकारी मिलते ही दुलदुला पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक जशपुर के चराईडांड क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं एक दुर्घटना यूपी के रायबरेली में भी हुई, जहां लखनऊ से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article