देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 22 अफसर सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने वो कर दिखाया है जो शायद आज़ाद भारत के इतिहास में कम ही देखने को मिला हो। एक ही दिन में आबकारी विभाग के 22 अधिकारियों को सस्पेंड करके राज्य सरकार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने वो कर दिखाया है, जो शायद आज़ाद भारत के इतिहास में कम ही देखने को मिला हो। एक ही दिन में आबकारी विभाग के 22 अधिकारियों को सस्पेंड करके राज्य सरकार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Vishnu Deo Sai

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फाइल फोटो)

यह निर्णय 3200 करोड़ रुपये के उस बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा है, जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल (2019–2023) में सामने आया था। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि कई अफसरों ने बिना वैध लाइसेंस और शुल्क अदा किए शराब बेचने की अनुमति दी। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ, और अफसरों ने कथित तौर पर ₹80 से ₹88 करोड़ की अवैध कमाई (कमीशन) की।

End of Feed