'योगी की राह पर चल रहे हैं सुवेंदु अधिकारी...' बंगाल में रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोले TMC सांसद सौगत रॉय

रायगंज एनकाउंटर पर TMC सांसद सौगत रॉय ने पश्चिम बंगाल की BJP सरकार को घेरा। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की तुलना योगी आदित्यनाथ से करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज नहीं है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रेप और मर्डर के आरोपी के हुए एनकाउंटर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सौगत रॉय का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने इस एनकाउंटर पर विरोध जताया और कहा कि बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुवेंदु अधिकारी यह सोच रहे हैं कि एनकाउंटर करने से अपराध कम होगा तो यह उनकी गलतफहमी है। ऐसे मामलों से प्रदेश में सिर्फ अपराध बढ़ेंगे। उन्होंने आगे यह भी कि पश्चिम बंगाल में अब कानून का राज नहीं गया।

TMC MP Saugat roy

रायगंज एनकाउंटर पर बोले TMC सांसद सौगत रॉय (X/@ANI)

सजा देने का अधिकार सिर्फ अदालत के पास

सौगत रॉय (Saugat Roy) का कहना है कि किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार अदालत के पास है। अगर किसी व्यक्ति को दोषी साबित होने के बाद अदालत मौत की सजा सुनाती है, तो वह अलग बात है। लेकिन पुलिस की गोली से किसी आरोपी की मौत हो जाना न्याय की सही प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने इसे जल्दबाजी में दिया गया न्याय यानी 'समरी जस्टिस' बताया।

End of Feed