CM Pushkar Singh Dhami बोले, ऊर्जा संसाधनों की बचत सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के ऊर्जा और ईंधन बचत अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में संसाधनों की बचत हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dham) ने ईंधन की बचत के लिए पीएम के आह्वान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील सिर्फ आर्थिक बचत के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

CM Pushkar singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले सामूहिक उत्तरदायित्व से बचेगा ईंधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छोटे-छोटे संकल्प लें, तो देश की अर्थव्यवस्था में ये हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

End of Feed