Puri-Howrah Vande Bharat Express: पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में आज यानी शुक्रवार 16 मई से 20 कोच होंगे। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने की मांग लगातार बढ़ रही थी। यात्रियों कि मांग को देखते हुए पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में 4 एसी चेयर कार कोच बढ़ा दिए गएं। इस तरह से अब यह वंदे भारत एक्सप्रेस कुल 20 कोच की हो गई है।
पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़े 4 कोच
इस तरह से अब पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 एसी चेयर कार कोच, 2 एग्जक्यूटिव चेयर कार कोच के साथ ही 2 क्रू एंड एसी चेयर कार कोच हो गए हैं।
यात्रियों की संख्या में बढोतरी को देखते हुए इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सेवा में चार एसी चेयर कार कोच बढ़ाए गए हैं। माना जा रहा है पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढ़ने से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिलेगी और वेटिंग टाइम भी कम होगा।
बता दें कि भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही एक स्पेशल पार्सल रैक भी शुरू करने जा रही है। इसके जरिए सामान को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सकेगा। इस स्पेशल पार्सल रैक से ट्रेडर्स को देशभर में अपने सामान को आसानी से पहुंचाने और मंगवाने में मदद मिलेगी।
इस नई सेवा के संबंध में हाल ही में पटना जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर अरुण कुमार ने स्थानीय विक्रेताओं से बात की। इस मीटिंग के दौरान ज्यादार ट्रेडर्स ने गुवाहाटी और नई दिल्ली के लिए स्पेशल पार्सल रैक की मांग मजबूती से रखी।
इस अवसर पर अरुण कुमार ने कहा कि रेलवे व्यापारियों को सुविधा देने के लिए रेलवे हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि दानापुर डिवीजन मैनेजर जयंत कुमार चौधरी ने इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।
