आज का मौसम, 16 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हीटवेव की चपेट में यूपी, राजस्थान में भी झुलसाने वाली गर्मी; दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार
आज का मौसम 16 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान कई राज्यों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। जिससे गर्मी से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
आज का मौसम, 16 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हीटवेव की चपेट में यूपी, राजस्थान में भी झुलसाने वाली गर्मी; दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार
मुंडका में एक्यूआई 400 पार
बिहार के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 26.2 डिग्री रहा आज सुबह पारा
उत्तराखंड में पहाड़ों पर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी हिस्सों में कहीं-कहीं आंधी चलने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में अगले दो दिन तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
राजस्थान में कई जगहों पर चलेगी आंधी
राजस्थान में 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कोटा, उदयपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर और गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं 'लू' चलने के भी आसार हैं।
महाराष्ट्र में शुरू हुई प्री मानसून गतिविधियां
महाराष्ट्र में प्री मानसून की गतिविधियां कुछ हिस्सों में दिखाई देने लगी हैं। विशेषतौर पर मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश की शुरुआत हो गई है। अगले सप्ताह मुंबई और आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई हिस्सों में 20 से 23 मई के बीच झमाझम बारिश हो सकती है।
यूपी में आज भी लू की चपेट में कई जिले
उत्तर प्रदेश में आज लू कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 17 मई से तराई क्षेत्र में बादल गरजने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। साथ ही पूर्वी हवाओं के असर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है।
दिल्ली में जारी भीषण गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। राजधानी में लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। आज दिल्ली में बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद 19 मई के बाद है।
