दिल्ली

नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को देते थे झांसा, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 14 को धर दबोचा

शाइन डॉट कॉम और नौकरी डॉट कॉम जैसे बड़े जॉब पोर्टल के नाम पर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उन्हें ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में फहीक सिद्दीकी और मोहित कुमार सहित कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरफ्तार (फोटो - AI Image)

देश में बेरोजगारी का आलम क्या है, यह तो सभी जानते हैं। लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाने वालों की भी कोई कमी नहीं। इसी तरह के एक शातिर गांग का भंडाफोड़ दिल्ली में हुआ है और पुलिस ने 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह लोग भोले-भाले बेरोजगार लोगों को अपनी साजिश में फंसाते थे।

नई दिल्ली में साइबर सेल थाना पुलिस ने शाइन डॉट कॉम और नौकरी डॉट कॉम जैसी वेबसाइटों के जरिए युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फहीक सिद्दीकी और मोहित कुमार उर्फ सुमित के नेतृत्व में यह गिरोह युवाओं के नाम और नंबर लेकर फर्जी कॉल सेंटर से संपर्क करता था।

इसी साल 24 जनवरी को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने इन जॉब पोर्टल पर अपनी निजी जानकारी अपलोड की थी, जिसके बाद उसे नौकरी का झांसा देकर कई बार पैसे देने को कहा गया। युवती ने कुल मिलाकर 29 हजार, 750 रुपये विभिन्न नामों से भुगतान किए, लेकिन जब सैलरी अकाउंट खोलने के लिए 11 हजार रुपये और मांगे गए तो उसे धोखा महसूस हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने नकाबपोश होकर नोएडा के एटीएम से पैसे निकाले थे। शाइन डॉट कॉम से प्राप्त तकनीकी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान हुई।

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-3 स्थित एक इमारत में छापा मारकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से आठ लैपटॉप, 47 मोबाइल, 57 सिम कार्ड, 15 डेबिट कार्ड, दो वाई-फाई डोंगल और 1 लाख, 31 हजार, 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे और युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article