पंजाब में सियासी हलचल, अफसर की मौत के मामले में पूर्व मंत्री भुल्लर समेत 3 पर केस

अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी की आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ। अधिकारी ने कथितर तौर पर जहर खाकर जान दी और मंत्री पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। सीएम भगवंत मान ने इस मामले में जांच के आदेश दिए, जिसके बाद मंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया।

Punjab News: पंजाब में एक सरकारी अधिकारी के सुसाइड केस ने सियासी हलचल तेज कर दी है। अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। भुल्लर पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Laljit Singh Bhullar

पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (फाइल फोटो)

बताया जा रहा है कि रंधावा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ ‘सेल्फोस’ खाकर जान दे दी थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर मंत्री भुल्लर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुने गए कि मंत्री के डर से उन्होंने जहर खा लिया और अब वह नहीं बचेंगे।

End of Feed