पंजाब में आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी पर प्रतिकिया सामने आई हैं। भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब सरकार आवारा कुत्तों को खत्म करने का अभियान चलाएगी। इसके बाद नेताओं,अभिनेताओं और पंजाबी सिंगर्स ने भी इसका विरोध किया। अभिनेत्री सोनम बाजवा और सिंगर हिमांशी खुराना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को खत्म करने के लिए नहीं बल्कि नियम के अनुसार उनको सार्वजिक स्थलों से हटाने के लिए कहा है। इसलिए आवारा कुत्तों के प्रति नरम रवैया अपनाया जाये। जबकि सांसद स्वाती मालिवाल ने कहा कि लगता है भगवंत मान ने जब यह फैसला लिया तब वो होश में नहीं थे। भगवंत मान के इस पोस्ट के बाद भाजपा नेता तेजेंद्र सिंह बग्गा ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर भगवान पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके बाद दोबारा पोस्ट करके विस्तार से सरकार के फैसले के बारे में जानकारी दी। भगवंत मान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पूरी तरह मानेगी। उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां ज्यादा लोग आते हैं वहां से आवारा कुत्तों को हटाने पर काम होगा ताकि बुजुर्ग, बच्चे और परिवार सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए सरकार पर्याप्त मात्रा में शेल्टर होम्स बनाएगी जहां इन कुत्तों को रखा जा सकता है। कानून द्वारा अधिकृत तरीके से पागल कुत्तों, बुरी तरह बीमार कुत्तों और खतरनाक आवारा कुत्तों को दर्द रहित मृत्यु देने के लिए कदम उठाए जायेंगे जो प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल एक्ट के प्रावधानों के तहत ही होगी।
जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पहली पोस्ट में लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार राज्य सरकार बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बने आवारा और खतरनाक कुत्तों को खत्म करने का अभियान बड़े स्तर पर शुरू करेगी। हालांकि आज राज्य सरकार ने कहीं भी आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस पोस्ट के बाद भाजपा नेता तेजेंद्र बग्गा ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। और कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भगवंत मान ने गलत तरीके से पेश किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
