Sangrur Accident: चंडीगढ़ जा रही PRTC बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 3 यात्रियों की मौत, 24 घायल

पंजाब के संगरूर में ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़ जा रही पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 24 यात्री घायल हो गए।

Punjab Sangrur Accident: पंजाब के संगरूर में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ओवरब्रिज के पास पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed