पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक; दूध लेने जा रही 8 साल की मासूम को नोच-नोच कर मार डाला; रोंगटे खड़ कर देने वाला CCTV आया

Rupnagar Punjab Stray Dogs Terror: पंजाब के रूपनगर (रोपड़) जिले के मोरिंडा में आवारा कुत्तों के झुंड ने दूध लेने जा रही 8 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से नोच-नोच कर मार डाला।

Morinda Stray Dog Attack Girl Death: पंजाब के रूपनगर (रोपड़) जिले के मोरिंडा शहर से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों के खूनी आतंक ने एक हंसती-खेलती 8 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। दोपहर के सन्नाटे में करीब आधा दर्जन शिकारी आवारा कुत्तों ने सड़क पर अकेली जा रही बच्ची को घेर लिया और उसे इतनी बेरहमी से नोचा कि इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई।

पंजाब में आवारा कुत्तों का खूनी आतंक: दूध लेने जा रही 8 साल की मासूम को नोच-नोच कर मार डाला; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV वीडियो

पंजाब में आवारा कुत्तों का खूनी आतंक: दूध लेने जा रही 8 साल की मासूम को नोच-नोच कर मार डाला; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV वीडियो

यह दिल दहला देने वाली पूरी वारदात गली में लगे एक सीसीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि खूंखार कुत्ते मासूम बच्ची पर टूट पड़ते हैं और उसे जमीन पर घसीट-घसीट कर काट रहे हैं। बच्ची अपनी जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दोपहर की सुनसान सड़क पर समय रहते कोई भी उसे बचाने बाहर नहीं आ सका।

End of Feed