पंजाब में विपक्ष को बड़ा झटका, कांग्रेस और अकाली दल के दर्जनों नेता 'आप' में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन ने विपक्षी दलों के दर्जनों नेताओं को AAP में शामिल कराया है। साथ ही, पार्टी ने केरल और असम चुनाव 2026 के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) का कुनबा लगातार बड़ा होता जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) राजबीर घुम्मन की मौजूदगी में सोमवार को कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने 'झाड़ू' थाम लिया। वहीं दूसरी ओर, पार्टी ने केरल और असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने 'स्टार प्रचारकों' की फौज भी उतार दी है।

Congress Leaders Join AAP

कांग्रेस-अकाली दल के कई बड़े नेता AAP में शामिल (चित्र: AAP Via ANI)

विपक्ष में सेंधमारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (OSD) राजवीर सिंह घुम्मन ने सोमवार को पंजाब की राजनीति में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी। उनके नेतृत्व में करीब तीन दर्जन सरपंचों, पंचों और वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष (SC विंग) साहिब सिंह छज्जलवड्डी और अमृतसर ग्रामीण की जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरबजीत कौर शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन कल्याण नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर पंजाब खादी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह अहलुवालिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

End of Feed