'युवा सांझ कार्यक्रम' के जरिए पंजाब पुलिस का बड़ा अभियान, भटके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल तेज

पंजाब पुलिस ने 'युवा सांझ कार्यक्रम' के जरिए भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह पहल ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के साथ मिलकर अपराध पर सख्ती और सामाजिक सुधार दोनों पर समान फोकस कर रही है।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत बनाते हुए अपने ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ के जरिए भटके हुए युवाओं तक पहुंच बढ़ा दी है। यह पहल 'गैंगस्टरों ते वार' अभियान के साथ मिलकर संगठित अपराध के खिलाफ दोहरी रणनीति के रूप में काम कर रही है। जनवरी से अब तक कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन की स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर देओ के नेतृत्व में कई बैठकों के जरिए अधिकारियों और सामुदायिक भागीदारों को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को आतंकवाद, गन कल्चर, नशाखोरी और गैंगस्टर संस्कृति जैसे खतरनाक प्रभावों से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक विकल्प उपलब्ध कराना है। पिछले चार महीनों में पांच संवाद सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि आने वाले महीनों में और सत्रों के जरिए इसकी पहुंच बढ़ाने की योजना है।

Punjab Police Yuva Sanjh Program

पंजाब में 'युवा सांझ कार्यक्रम' से युवाओं को जागरूक करने की पहल

अब तक 2,358 युवाओं की पहचान

पंजाब पुलिस सोशल मीडिया विश्लेषण के माध्यम से ऐसे युवाओं की पहचान कर रही है, जो गलत गतिविधियों की ओर प्रभावित हो सकते हैं। अब तक 2,358 युवाओं की पहचान की गई है, जिनमें से 1,519 की प्रोफाइल ‘युवा सांझ’ सॉफ्टवेयर पर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 1,490 युवाओं को जागरूक किया गया है और 1,109 युवाओं ने काउंसलिंग सत्रों में भाग लिया है।

End of Feed