बठिंडा में हथियारों का वीडियो वायरल, युवती गिरफ्तार; गन कल्चर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बठिंडा में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना एक युवती को भारी पड़ गया, जब उसका पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों का उल्लंघन हैं और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। इसी क्रम में पुलिस ने साफ कर दिया है कि चाहे आम नागरिक हो या कोई कलाकार, हथियारों के प्रचार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Punjab News: बठिंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों को बढ़ावा देने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। बीते दिन ही उसका पिस्टल लहराते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह पिस्टल लोड करती दिख रही थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया। सदर थाना प्रमुख जसविंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने और उन्हें प्रमोट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

Police crackdown on gun culture in Bathinda

बठिंडा में गन कल्चर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

हथियारों के साथ कई वीडियो अपलोड किए

गिरफ्तार युवती की पहचान बठिंडा निवासी वीरपाल कौर पत्नी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग पंजाबी गानों पर हथियारों के साथ कई वीडियो अपलोड किए थे। ये वीडियो पंजाब सरकार द्वारा जारी सख्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। बठिंडा की एसएसपी अमनीत कोंडल ने लोगों से। हथियारों के बढ़ावा न देने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed