भारत-पाक बॉर्डर पर था ठिकाना, ड्रोन से मंगाते थे हथियार-ड्रग्स; अमृतसर में 10KG हेरोइन, AK-47, AK-56 के साथ तीन गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को 10 किलो हेरोइन, दो असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस मिले हैं।

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में नशे और हथियारों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को इससे जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10.030 किलो हेरोइन, दो असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे तस्करों से होने की बात सामने आई है। आरोपी कथित तौर पर पंजाब में आगे सप्लाई के लिए ड्रग्स और अवैध हथियार मंगाते थे।

Punjab Police 10 Kg Heroin

पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करों को पकड़ा (फोटो-@DGPPunjabPolice)

पाकिस्तान से मंगाते थे हथियार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अमृतसर के मोधे गांव में करीब एक एकड़ जमीन अमरूद के बाग के लिए लीज पर ले रखी थी। यह जगह भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 500 मीटर दूर है। आरोप है कि आरोपी ड्रोन के जरिए सीमा पार से गिराए गए हथियार और नशे की खेप को यहीं से रिसीव करते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक AK-47 और एक AK-56 शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर ग्रामीण के रहने वाले संदीप सिंह (32), उसकी पत्नी कमलजीत कौर (31) और उसके साले बिक्रमजीत सिंह (23) के रूप में हुई है।

End of Feed