पंजाब के तरनतारन में कार सवार लोगों पर गोलीबारी, एक की मौत, दो अन्य घायल

Tarn Taran Firing: ​पंजाब के तरनतारन जिले से बुधवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Tarn Taran Firing: पंजाब के तरनतारन जिले से बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। तरनतारन जिले के सीमावर्ती कस्बे खेमकरण में एक कार सवार लोगों पर कथित तौर पर अचानक गोलियां चलाई गईं। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Tarn Taran Firing

पंजाब के तरनतारन में गोलीबारी

इलाके में दहशत का माहौल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव आसल निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान हरकीरत सिंह और साजनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

End of Feed