सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम पटियाला (30 वार्ड), नगर परिषद बाघा पुराना (15 वार्ड) और नगर परिषद धर्मकोट (7 वार्ड) के कुल 52 वार्डों में पुनः चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि मतदान 28 नवंबर को ईवीएम के माध्यम से होगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने राज्य के तीन प्रमुख शहरी निकायों- नगर निगम पटियाला, नगर परिषद बाघा पुराना और नगर परिषद धर्मकोट के कुल 52 वार्डों में दोबारा चुनाव करवाने का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन तीनों निकायों के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के समापन तक प्रभावी रहेगी।

Supreme Court

पंजाब में बजेगा चुनावी बिगुल (तस्वीर साभार- Istock)

चुनावी शेड्यूल

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन से लेकर मतदान तक की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं- नामांकन का पहला दिन शुक्रवार, (13 नवंबर 2026) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, नामांकन का दूसरा दिन मंगलवार (17 नवंबर 2026) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, नामांकन का तीसरा दिन बुधवार (18 नवंबर 2026) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तकना, मांकन का अंतिम दिन गुरुवार (19 नवंबर 2026), सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार (20 नवंबर 2026) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, नाम वापसी की अंतिम तिथि शनिवार, (21 नवंबर 2026) दोपहर 3 बजे तक, मतदान की तिथि शनिवार (28 नवंबर 2026) सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक। वहीं, मतगणना (वोटों की गिनती) से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग द्वारा बाद में जारी किए जाएंगे।

End of Feed