पंजाब-हरियाणा पुलिस का अफ्रीकी देश में बड़ा एक्शन; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद इंटरनेशनल एजेंसियों ने पकड़े 2 कुख्यात गैंगस्टर

पंजाब और हरियाणा पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अफ्रीकी देश अंगोला में बड़ी कार्रवाई की है। 5 लाख के इनामी वरिंदर उर्फ जॉबन सैदोक और गैंगस्टर मनजोत को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब और हरियाणा के अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बेहद बड़ा और सफल इंटरनेशनल ऑपरेशन अंजाम दिया है। इस संयुक्त कार्रवाई के तहत अफ्रीकी देश अंगोला में छिपे बैठे दो सबसे कुख्यात और वांटेड गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान वरिंदर उर्फ जॉबन सैदोक और मनजोत के रूप में हुई है। इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल ऑपरेशन की सफलता के बाद अब दोनों ही गैंगस्टरों को प्रत्यर्पण या डिपोर्टेशन के जरिए वापस भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Punjab police international operation

5 लाख का इनामी वरिंदर और गैंगस्टर मनजोत अंगोला में गिरफ्तार

5 लाख के इनामी हत्थे चढ़े

गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी भारत में कई गंभीर और सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देकर विदेश भाग गए थे। इनमें से वरिंदर उर्फ जॉबन सैदोक पंजाब में हत्या के 4 बड़े मामलों में मुख्य आरोपी और वांटेड था। उसकी जघन्य आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पंजाब सरकार ने उस पर 5 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित किया हुआ था।

End of Feed