पंजाब हरियाणा HC के चीफ जस्टिस शपथ लेंगे या नहीं? नियुक्ति को लेकर गहराया विवाद, भगवंत मान बोले- राज्य सरकार की नहीं ली सहमति

High Court Chief Justice Appointment Row: भगवंत मान सरकार ने केंद्र द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर आपत्ति जताई। साथ ही, इस नियुक्ति को तत्काल रोकने की अपील की।

High Court Chief Justice Appointment Row: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा मंगलवार को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब के लोक भवन में आयोजित किया जाएगा।

Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो साभार: @BhagwantMann)

हालांकि, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र के बीच विवाद गहरा गया है। पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा की गई इस नियुक्त पर आपत्ति जताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। राज्य सरकार ने नियुक्ति को तत्काल रोकने और तय संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने की मांग की है।

End of Feed