पंजाब में महिलाओं को 1 जुलाई को मिलेंगे 3 हजार रुपये, विपक्ष ने कहा- पहले 52 हफ्ते की बकाया राशि दे सरकार

पंजाब सरकार ने लंबे इंतजार के बाद महिलाओं के लिए मासिक आर्थिक सहायता योजना लागू करने की घोषणा कर दी है। 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में तीन महीने की राशि एक साथ भेजी जाएगी। सरकार इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, जबकि विपक्ष ने इसे चुनावी वादों को देर से पूरा करने का प्रयास करार दिया है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने 1 जुलाई से महिलाओं को 1 हजार रुपये हर महीने देने का ऐलान कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का यह प्रमुख चुनावी वादा था लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत यह राशि पंजाब की महिलाओं को दी जाएगी। इस योजना के तहत सामान्य श्रेणी की महिला को एक हजार रुपये प्रति महीने और दलित समाज से जुड़ी महिला को 1500 हर महीने दिए जाएंगे। 1 जुलाई को पंजाब सरकार ने 3 महीने की किस्त एक साथ देने का भी ऐलान किया है। इसके तहत सामान्य श्रेणी की महिला को 3000 और दलित समाज से जुड़ी महिला को 4500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए महिलाओं का पंजीकरण इसी साल बैसाखी से शुरू किया गया था।

Punjab CM Bhagwant Mann (Photo PTI)

पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का चुनावी वादा हुआ पूरा (फोटो- PTI)

मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई

पंजाब सरकार की इस योजना को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपये मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।

End of Feed