पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की 'टूं-टूं', खाते में पहुंचे 1,291 करोड़ रुपये

भगवंत मान ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके सम्मान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने इसमें परिवार आधारित बंदिश नहीं रखी है। यानी एक ही परिवार में तीन पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को योजना का लाभ मिल सकता है।

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना' के तहत 37.43 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की। रविवार को अबोहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस योजना के दायरे में राज्य की एक करोड़ महिलाओं को लाना है। अब तक 80 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने नए साल के तोहफे के रूप में एक जनवरी को पंजीकृत लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने की भी घोषणा की।

bhagwant maan

पंजाब के सीएम भगवंत मान।

एक परिवार की कई महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

भगवंत मान ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके सम्मान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने इसमें परिवार आधारित बंदिश नहीं रखी है। यानी एक ही परिवार में तीन पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को योजना का लाभ मिल सकता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 तक 80.05 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका था। योजना के तहत सालाना 12 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज की किस्त से पहले योजना के तहत 76.35 लाख महिलाओं को 2,643.71 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। ताजा भुगतान के साथ कुल वितरित राशि 3,934.80 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि अगली किस्त एक दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद एक जनवरी को तीन महीने की सहायता राशि पात्र महिलाओं के खातों में जमा कराई जाएगी।

End of Feed