मुफ्त डायलिसिस से बदली जिंदगी, पंजाब सरकार की ‘सेहत योजना’ किडनी मरीजों के लिए उम्मीद की किरण

पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 1 लाख डायलिसिस सत्र पूरे किए जा चुके हैं, जिन पर 16.5 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस योजना के तहत किडनी मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी के मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 1 लाख मुफ्त डायलिसिस सत्र पूरे किए जा चुके हैं, जिन पर करीब 16.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सरकार का मकसद है कि कोई भी मरीज पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

Punjab Govt

पंजाब में किडनी मरीजों को मिल रहा मुफ्त डायलिसिस

तेजी से बढ़ रही क्रॉनिक किडनी डिजीज

भारत में क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। यह बीमारी अक्सर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जुड़ी होती है। कई बार देरी से इसके लक्षण सामने आते हैं, जिससे मरीज गंभीर हालत में ही अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें नियमित डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है।

End of Feed