Punjab Accident: फिरोजपुर में काल बनी तेज रफ्तार; ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 9 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Punjab Accident News: पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

punjab Accident ferozpur

जलालाबाद से ब्यास जा रही पिकअप गाड़ी ट्रक से टकराई

जलालाबाद से ब्यास जा रही थी पिकअप

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर स्थित जंगावाला मोड़ के पास हुई। फाजिल्का के जलालाबाद से एक ही परिवार और उनके रिश्तेदारों के करीब 25 से 28 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। परिवार के एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार हुआ था, जिसके बाद सभी लोग उनके 'फूल तारने' (अस्थि विसर्जन) के लिए ब्यास जा रहे थे। पिकअप गाड़ी अभी फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव हुसैनशाह वाला के पास जंगावाला मोड़ पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार वालों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

End of Feed