गुरदासपुर में डबल मर्डर, पुलिसकर्मी ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, फिर मारी खुद को गोली

पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिसकर्मी ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने बाद आरोपी आवासीय क्वार्टरों में छिप गया। पुलिस ने उसे कई बार सरेंडर करने की अपील की, लेकिन सरेंडर करने के इनकार करते हुए आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक अत्यंत हृदय विदारक और खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी ने हत्या के लिए अपनी सरकारी AK-47 राइफल का उपयोग किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरदासपुर में स्थित 7 नंबर स्कीम के आवासीय क्वार्टरों में जा छुपा। पुलिस ने करीब एक घंटे तक उससे सरेंडर करने की अपील की, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने से इनकार करते हुए खुद को गोली मार दी। इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की घटना से पूरे गुरदासपुर में दहशत और सनसनी फैल गई है।

Crime News

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या

पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सास की हत्या

पुलिस ने आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में की, जो गुरदासपुर की केंद्रीय जेल में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब 3:00 बजे, गुरप्रीत सिंह ने गांव गुत्थी में अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद, आरोपी गुरप्रीत सिंह गुरदासपुर की 7 नंबर स्कीम के आवासीय क्वार्टरों में जाकर छिप गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत क्वार्टर को चारों तरफ से घेरा।

End of Feed