सीएम मान ने किया संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का उद्घाटन, 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में 30 बिस्तरों वाले संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक अस्पताल क्षेत्रवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और करीब 85–90 हजार लोगों को लाभ पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का उद्घाटन किया। 11.70 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक अस्पताल में 30 बिस्तरों की सुविधा है और यह क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अस्पताल लगभग 15 गांवों के 50 हजार निवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की 35 से 40 हजार लोगों को भी लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया, मरीजों और उनके परिवारों से बातचीत की, और कहा कि अब मरीज स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक उपकरणों और इमरजेंसी व जच्चा-बच्चा वार्ड की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Chief Minister Bhagwant Singh Mann inaugurated Sant Attar Singh Ji Maharaj Hospital in Cheema village.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चीमा गांव में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन

संत बाबा अतर सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण

सीएम मान ने यह भी घोषणा की कि संत बाबा अतर सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना और लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल 1975 में 10 बिस्तरों के साथ शुरू हुआ था, बाद में इसे 20 बिस्तरों तक बढ़ाया गया और अब क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इसे 30 बिस्तरों तक विस्तारित किया गया है। अस्पताल आपातकालीन और विशेष चिकित्सा सेवाओं के साथ सड़क दुर्घटना और गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए सर्जिकल सुविधाएं भी प्रदान करेगा।

End of Feed