लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' जनता को समर्पित किए। इसके साथ जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लुधियाना में ऐसे स्कूलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्रांति के लिए पहचान रखने वाला लुधियाना अब शिक्षा क्रांति का भी अग्रणी जिला बनकर उभर रहा है।

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस'

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस'। (फोटो- x/@BhagwantMann)

मुख्यमंत्री ने कहा कि किदवई नगर स्थित स्कूल 10.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें 27 आधुनिक कक्षाएं, सात प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं, मिलर गंज का स्कूल 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें 11 कक्षाएं, सात प्रयोगशालाएं, प्राचार्य कक्ष, लिफ्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं।

End of Feed