Punjab Budget 2026: पंजाब सरकार का ‘सारी गारंटियां पूरी’ बजट, 2.60 लाख करोड़ में किसे क्या मिला?

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2.60 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट को सारी गारंटियां पूरी करने वाला बजट नाम दिया गया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि AAP सरकार ने जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं। इस बजट में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक विकास और जनकल्याण योजनाओं पर जोर दिया गया है।

Punjab Budget 2026: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को विधानसभा में 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। 2027 में पंजाब चुनाव से पहले पेश किए गए इस आखिरी बजट को उन्होंने 'सारी गारंटियां पूरी करने वाला बजट' बताया। जिसमें दावा किया कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार का पांचवां बजट उसके शासन के सफर में एक अहम पड़ाव है, जिसमें राज्य के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है।

Punjab budget (1)

पंजाब बजट 2026

पंजाब की महिलाओं को समर्पित बजट

अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पेश किए गए इस बजट को पंजाब की माताओं और बेटियों को समर्पित बताया गया। वित्त मंत्री चीमा ने इस बजट को महिलाओं की ताकत और समाज व भविष्य में उनके अहम योगदान को सम्मान देने वाला बताया। पंजाब सरकार ने 'मुख्यमंत्री मावां- धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत सभी वयस्क महिलाओं को हर माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे।

End of Feed