भगवंत मान सरकार का 'करोड़पति' प्लान, 23 जिलों के युवाओं को मिलेगा 1 करोड़ जीतने का मौका

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों के साथ-साथ शिक्षा पर भी जोर दे रही है।

Punjab News: पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एक तरफ राजनीतिक दल नौजवानों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सरकार ने 'पंजाब दा करोड़पति' नाम से राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुरू कर दी है। इस मुकाबले में पंजाब का एक नौजवान अपने ज्ञान और मेहनत के दम पर एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकेगा। सरकार इसे शिक्षा, प्रतिभा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बढ़ावा देने वाली पहल बता रही है।

punjab (3)

ज्ञान के दम पर करोड़पति बनने का मौका दे रही है मान सरकार

दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों के साथ-साथ शिक्षा पर भी जोर दे रही है। सरकार का तर्क है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में नौजवानों का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। इसी सोच के तहत मान सरकार ने वर्ष 2022 में 'खेडां वतन पंजाब दियां' की शुरुआत की थी, ताकि गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ा जा सके और छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिले। इस पहल से अभी तक करीब 10 लाख खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ा गया है। सरकार के मुताबिक, खिलाड़ियों को लगभग 26 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। अब इसी कड़ी में 'पंजाब दा करोड़पति' के जरिए युवाओं की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। यानी एक तरफ खेलों के जरिए शारीरिक फिटनेस और दूसरी तरफ ज्ञान के जरिए मानसिक क्षमता को बढ़ावा देने की रणनीति पर सरकार काम कर रही है।

End of Feed