Punjab Bandh: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, बाजारों से लेकर स्कूलों तक पर दिख रहा असर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद है। विभिन्न शहरों में प्रदर्शनों का दौर जारी है, जिससे बाजारों, स्कूलों और परिवहन सेवाओं पर इसका व्यापक असर देखा जा रहा है।

Punjab Bandh Today: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज गुरुवार को पूरे पंजाब में बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद को कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिरोमणि अकाली दल (SAD), SGPC, विभिन्न किसान-मजदूर संगठनों, व्यापारिक संघों और स्कूल वैन ऑपरेटर एसोसिएशन समेत कई प्रमुख संगठनों का भरपूर समर्थन मिला है। सुबह छह बजे से शुरू हुए इस बंद का असर राज्य के कई जिलों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को इस बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।

punjab bandh Parminder Jhotta Murder

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के खिलाफ आज पंजाब बंद (चित्र साभार: X/@Ravneetbittu, PTI)

स्कूलों और परिवहन सेवाओं पर भारी असर

बंद और विभिन्न संगठनों के आह्वान के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्कूल वैन ऑपरेटर एसोसिएशन के समर्थन के बाद मानसा और बठिंडा सहित कई क्षेत्रों में अधिकांश स्कूलों ने आज अपने संस्थान बंद रखने की घोषणा की है।

End of Feed