Punjab Bandh Today: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

Punjab Bandh Today: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद का कई जिलों में असर दिख रहा है। किसानों ने सड़कें जाम कर दी हैं, जबकि मानसा में भारी पुलिस बल तैनात हैं।

Punjab Bandh Today: पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज यानी गुरुवार 15 अक्टूबर को बंद का असर कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों ने बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। कई स्थानों पर सड़कें जाम की गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। बठिंडा-मानसा रोड पर भी किसानों ने जाम लगा दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे परविंदर सिंह झोटा को न्याय दिलाने की मुहिम में उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की बात कही गई है।

Punjab band

पंजाब में आज बंद का आह्वान

बठिंडा में बस सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान

पंजाब बंद का असर बठिंडा बस स्टैंड पर भी दिखाई दे रहा है। यहां निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद है, जबकि पंजाब रोडवेज की इक्का-दुक्का बसें ही चल रही हैं। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed