Punjab Haryana Weather Today: पंजाब-हरियाणा में अचानक बदला मौसम का रुख; तेज हवाओं और बारिश-ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब और हरियाणा का मौसम (हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7 April 2026: पंजाब और हरियाणा में मौसम ने हाल के दिनों में अचानक बदलाव दिखाया है, जिससे कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानें आज इन दोनों राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम (7 April 2026): सोमवार को पंजाब और हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह अपना मिजाज बदलते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में विविध प्रभाव डाला। पंजाब में फाजिल्का और चंडीगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में दिनभर धूप और गर्मी रही। बठिंडा में अधिकतम तापमान 33.3°C, पटियाला में 32.5°C, लुधियाना में 31.6°C और मोहाली में 31.4°C तक पहुंचा। वहीं, हरियाणा में भी मौसम बदल रहा है। बीते कुछ घंटों के दौरान हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और भिवानी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश के 17 जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम 31-34°C के बीच है, जबकि न्यूनतम 14-18°C के बीच दर्ज हुआ। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल और बागवानी की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Punjab Haryana Weather

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब में आज और कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज मंगलवार और कल बुधवार को पंजाब के कई इलाकों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना भी है। इसे देखते हुए विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अप्रैल से मौसम सामान्य और साफ रहने की उम्मीद है।

End of Feed