पटना में खराब मौसम बना मुसीबत, पुणे से आ रही इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 653 को लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान में 187 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

पुणे से पटना (Pune To Patna) जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। बिहार की राजधानी पटना में मौसम खराब होने की वजह से विमान को वहां उतारने के बजाय लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर उतारा गया। विमान में कुल 187 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 653 सोमवार तड़के करीब 2 बजकर 45 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। विमान में सवार 187 यात्रियों में 5 छोटे बच्चे भी शामिल थे। खराब मौसम के कारण फ्लाइट को पटना की जगह लखनऊ भेजने का फैसला लिया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान के सोमवार सुबह मौसम में सुधार होने के बाद पटना के लिए दोबारा उड़ान भरने की उम्मीद थी।

Pune-Patna IndiGo flight

खराब मौसम के चलते फ्लाइट को किया गया डायवर्ट (सांकेतिक तस्वीर, साभार- iStock)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

खराब मौसम में क्यों डायवर्ट होती हैं फ्लाइट?

खराब मौसम के दौरान विमान को सुरक्षित उतारना मुश्किल हो सकता है। तेज बारिश, कम विजिबिलिटी, घना कोहरा या तेज हवाओं के कारण पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल विमान को किसी दूसरे एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला कर सकते हैं। इसका मकसद यात्रियों और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। इस मामले में भी पटना में खराब मौसम के चलते पुणे से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ भेजा गया।

End of Feed