Pune News: पुणे में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत; आठ घायल

पुणे में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य आठ घायल हो गए।

Pune News: महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं।

Pune Fire

पुणे की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की गई जान

शेखर सिंह ने कहा, ‘‘ आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।’’ नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

End of Feed