होली की खुशियों पर छाया मातम, इंद्रायणी नदी-पोखर में डूबकर 7 लोगों की मौत; ऐसे हुआ एक्सीडेंट

महाराष्ट्र और बिहार में होली के दौरान नदी और पोखर में डूबकर 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 लोग इंद्रायणी नदी में डूब गए, जबकि मधुबनी में पोखर में डूबकर 4 महिलाओं की मौत हो गई।

पुणे/मधुबनी : महाराष्ट्र और बिहार में होली के दौरान दो बड़ी घटनाएं हो गईं। पुणे जिले में इंद्रायणी नदी में तीन युवक डूब गए, जबकि मधुबनी में एक तालाब में डूबकर 4 महिलाओं की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम पिंपरी चिंचवड के देहू रोड इलाके में किन्हाई गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि चिखली के पांच से छह लोग नदी में तैरने गए थे लेकिन गहराई का सही अंदाना नहीं लगाने के कारण तीन युवक डूब गए। बचाव संगठन ‘वन्यजीव रक्षक मावल संस्था’ के स्वयंसेवकों ने कुछ घंटों बाद शव बरामद किए। मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राज अघमे (25), आकाश गोर्डे (24) और गौतम कांबले (24) के रूप में की गई है।

drowning in river

(सांकेतिक फोटो)

तालाब में डूबी महिलाएं

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल के परजुआर गांव के एक तालाब में शुक्रवार को होली खेलने के बाद नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से चार महिलाओं की डूबने से मौत हो गयी है। अरेर थाने की प्रभारी निधि कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चारों शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों में परजुआर के पड‍़ोस के गांव दहिला की काजल कुमारी, चंदा देवी, अनु कुमारी और लाखन कुमारी शामिल हैं जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष बताई गई है।

End of Feed