Indian Railways: होली पर पुणे-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगी टाइमिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 11:27 PM IST

Indian Railway: होली के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए स्पेशल गाड़ियों को चलाने का एलान किया है। नौ मार्च और 16 मार्च 2023 को बरौनी-पुणे साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकते हुए रात करीब 10:30 बजे पुणे पहुंचेगी। 11 मार्च और 18 मार्च 2023 शनिवार को पुणे से दोपहर 1:00 बजे यह ट्रेन बरौनी के लिए निकलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने स्पेशल गाड़ियों को चलाने का किया एलान
  • बरौनी-पुणे साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन
  • भारी भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway: अगले महीने होली का त्योहार है। होली मनाने के लिए परदेस में लोग अभी से ही अपने घर के लिए रवाना होने लगे हैं। होली 2023 समेत भारत में छुट्टियों के मौसम के दौरान भारी भीड़ के नियंत्रण करने के लिए भारतीय रेलवे पूरी तरह तैयार है। होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सके, लोग आसानी से अपने गंतव्य पहुंच जाएं। रेलवे द्वारा बिहार-यूपी, महाराष्ट्र समेत कई रूट पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है।

Pune Train

होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रंगों का त्योहार होली आठ मार्च को मनाई जाएगी। रेलवे की तरफ से होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों का सफर करने के लिए यात्रियों की सुविधा में सुधार और अतिरिक्त यात्री यातायात को कम करने के लिए विशेष ट्रेनें का संचालन किया जाएगा।

End of Feed