पुणे नगर निगम का जल आपूर्ति विभाग कई जगहों पर पंपिंग, बिजली आदि से जुड़ी जरूरी मरम्मत कार्यों की वजह से पानी की आपूर्ति बंद करेगा, वो भी 24 घंटों के लिए। गुरुवार, 3 अप्रैल के दिन कई पंपिंग स्टेशनों और वॉटर ट्रीटमेंट फैसिलिटी पर जरूरी मेंटिनेंस किया जाना है। जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाएगा। 24 घंटे बाद फिर से पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
कल पूरे दिन पानी की आपूर्ति रहेगी बंद
मेंटिनेंस की वजह से बंद रहेगी आपूर्ति
नगर निगम गुरुवार, 3 अप्रैल को पार्वती वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, भामा आसखेड, होलकर जल केंद्र, वडगांव जल केंद्र, राजीव गांधी पंपिंग स्टेशन, वारजे वॉटर स्टेशन पर इनसे जुड़ी कई टैंक सुविधाओं के साथ बिजली और पंपिंग वगैरह की मरम्मत करेगा। इसके कारण पूरे दिन पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से पानी का पहले से इकट्ठा करने और कटौती के दौरान इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।
इन इलाकों पर पड़ेगा असर
पानी की आपूर्ति बंद रहने से मुख्य रूप से वडगांव शेरी, चंदन नगर, विमाननगर, यरवदा, लोहेगांव के कुछ हिस्सों, नगर रोड, कोथरूड, सतारा, सोलापुर रोड के इलाकों और आसपास के आवासीय क्षेत्रों में दिक्कत होगी।
शुक्रवार को फिर शुरू होगी सप्लाई
पुणे नगर निगम के वॉटर सप्लाई डिपार्टमेंट ने गुरुवार को होने वाली कमी से निपटने के लिए पहले कुछ दिनों भरपूर पानी की आपूर्ति करने की बात कही थी, ताकि पानी की स्टॉकिंग की जा सके। इसके साथ ही 3 अप्रैल को पानी का स्टॉक किए हुए पानी का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने की भी बात कही।
शुक्रवार दोपहर तक नियमित आपूर्ति धीरे-धीरे फिर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, एक आशंका ये भी है कि विभाग पहले कई बार एक दिन में पानी की आपूर्ति बहाल करने में विफल रहा है।
