Pune News: कटराज के नानासाहेब पेशवे तलाव गार्डन में घूमने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले पांच सालों से बंद टॉय ट्रेन का परिचालन एक बार फिर से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के चार गार्डन में भी बहुत जल्द टॉय ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। नानासाहेब पेशवे तलाव गार्डन में 26 जनवरी से टॉय ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। इस बात की जानकारी पुणे नगर निगम (पीएमसी) के उद्यान विभाग के प्रमुख अशोक घोरपड़े ने दी है।
नानासाहेब पेशवे तलाव गार्डन टॉय ट्रेन शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उन्होंने कहा है कि, बीते कुछ वक्त से गार्डन में आने लोगों में काफी कमी देखी जा रही है, इसलिए उद्यान विभाग रखरखाव का काम कर रहा है, लेकिन गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की काफी भीड़ आती है, जिसके लिए अभी से इसकी तैयारी की जा रही है। दो हफ्ते पहले रखरखाव के काम के लिए सरसबाग के पेशवे पार्क से टॉय ट्रेन का इंजन लाया गया था।
