Pune News: पुणे से मुंबई सफर करने वाले यात्रियों को खास एमएसआरटीसी की ओर से खास सौगात मिलने वाली है। एमएसआरटीसी शिवनेरी से मार्च के अंत तक पुणे-मुंबई मार्ग पर लगभग 50 ई-बसों का परिचालन करेगा। जिसका नाम शिवाई होगा, क्योंकि तब तक परिवहन विभाग के बेड़े में ऐसे 70 वाहन शामिल होंगी। एमएसआरटीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इसके लिए इन बसों को दो कंपनियों से खरीदा गया है। पहले चरण में एक कंपनी की बसें पुणे से लगभग पांच जिलों में चलेंगी।
पुणे-मुंबई मार्ग पर 50 ई-बसों शुरू (फाइल फोटो)
वहीं दूसरी चरण में आपूर्ति की गई बसें मौजूदा शिवनेरी बसों की तरह विशेष रूप से पुणे और मुंबई के बीच चलेंगी। पुणे से, यह बसें बोरीवली और ठाणे तक चलेंगी। एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया है कि, मार्च के अंत तक 70 से अधिक ई-बसों की उम्मीद कर रहे हैं।
