Pune News: पुणे शहर के लोगों को गुरुवार यानी 19 जनवरी को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। पानी की यह कटौती शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहेगी। यह पानी की कटौती इसलिए की जा रही हैं क्योंकि पुणे नगर निगम (पीएमसी) की ओर से शहर के अलग-अलग जल उपचार संयंत्रों में बिजली से संबंधित कार्यों पर काम किया जाएगा, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पानी की कटौती की जानकारी पीएमसी ने दी है।
पुणे में 19 जनवरी को पानी की होगी कटौती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पीएमसी ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि, 19 जनवरी को पार्वती जल आपूर्ति पंपिंग, वडगांव जल आपूर्ति केंद्र के साथ-साथ छावनी जल आपूर्ति केंद्र, एसएनडीटी, वारजे जल आपूर्ति केंद्र, न्यू होल्कर भामा आस्केड, चिखली रावत पंपिंग स्टेशनों के पंपिंग स्टेशन उस दिन बंद रहेंगे। इन सभी पर बिजली से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
