Pune News: जल्द बनेंगे तीन जगह प्रीपेड ऑटो रिक्शा के स्टैंड, ज्यादा किराया खर्च करने से मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 01:27 PM IST

Pune News: ट्रैफिक पुलिस ने प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड शुरू करने का फैसला किया है। यह स्टैंड पुणे रेलवे स्टेशन, स्वारगेट और वकदेवाड़ी बस स्टॉप पर शुरू होंगे। आम लोगों की बहुत बार ऑटो रिक्शा चालक की ओर से ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिलती रहती हैं। प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड को 2019 में पुणे रेलवे स्टेशन पर लॉन्च किया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर शुरू होंगे प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड
  • शहर की तीन जगहों पर शुरू होती सुविधा
  • ऑटो रिक्शा चालक अब नहीं ले सकेंगे मनमाना किराया


Pune News: आम लोगों की बहुत बार ऑटो रिक्शा चालक की ओर से ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिलती रहती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए शहर की ट्रैफिक पुलिस ने पुणे रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड के साथ-साथ दो अन्य जगह स्वारगेट और वकदेवाड़ी बस स्टॉप पर फिर से खोलने का फैसला किया है। यात्रियों का कहना है कि, ऑटो रिक्शा चालक न केवल अधिक किराया वसूलते हैं, बल्कि कम दूरी होने पर सवारी करने से भी मना कर देते हैं और अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं।

प्री-पेड ऑटो रिक्शा स्टैंड जल्द शुरू (फाइल फोटो)

प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड जल्द शुरू (फाइल फोटो)

प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड को 2019 में पुणे रेलवे स्टेशन पर लॉन्च किया गया था, लेकिन कोविड की महामारी चलते इसे बंज रखा गया था। ब्रेक के बाद, सितंबर 2021 में प्रीपेड बूथ को फिर से शुरू किया गया था। हालांकि, 29 मार्च, 2022 को इसे फिर से बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से पुणे ट्रैफिक पुलिस ने शुरू करने का फैसला किया है।

End of Feed