Pune News: जिले 13 इंग्लिश मीडियम स्कूल होंगे बंद, छात्रों की फीस भी होगी वापस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 01:19 PM IST

Pune News: शहर के 13 अंग्रेजी मीडियम स्कूल जल्द बंद होने वाले हैं। पुणे जिला परिषद (जेडपी) शिक्षा विभाग ने बताया है कि, यह 13 स्कूल राज्य सरकार की अनुमति के बिना चलाए जा रहे हैं। ऐसे में जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों को बंद कर छात्रों को दूसरे स्कूलों में समायोजित करेगा और छात्रों की फीस वापस करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 13 अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में जल्द लगाने वाला है ताला
  • राज्य सरकार की अनुमति के बिना चला रहे थे ये स्कूल
  • छात्रों की फीस वापस करेंगे स्कूल

Pune News: पुणे के 13 अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में जल्द ताला लगाने वाला है। यह वह 13 स्कूल हैं जो राज्य सरकार की अनुमति के बिना चलाए जा रहे हैं। इस बात का पता पुणे जिला परिषद (जेडपी) शिक्षा विभाग ने लगाया है। जेडपी के शिक्षा विभाग ने इन 13 स्कूलों को अवैध बताया है और कहा है कि, इन्हें जल्द बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की स्कूल की ओर से फीस वापस की जाएगी। इसके अलावा इन स्कूलों के छात्रों को आस-पास के स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। छात्रों को शैक्षणिक नुकसान से बचाना है।

Pune's 13 English medium schools to be closed.

पुणे के 13 अंग्रेजी मीडियम स्कूल होंगे बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जबकि जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षा विभाग ने बताया है कि, इन छात्रों का भी जिला पंचायत के विद्यालयों में प्रवेश कराया जा सकता है। इससे पहले भी 43 ऐसे अनाधिकृत स्कूलों का भंडाफोड़ किया गया था और कुछ पर जुर्माना भी लगाया गया था लेकिन उसके बाद भी अवैध स्कूलों का संचालन जारी रहा।

End of Feed