Pune News: जल्द शुरू होगा बंड गार्डन पु​ल, नेचर के साथ साइकलिंग का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 01:11 PM IST

Pune News: बंड गार्डन पुल के पास 300 मीटर लंबे सैंपल स्ट्रेच पर काम जनवरी के पहले हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा। पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने इस महत्वाकांक्षी रिवर रिजुवनेशन प्रोजेक्ट को हाल ही में शुरू किया है। पीएमसी ने दो सैंपल स्ट्रेच का निर्माण किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 300 मीटर लंबे सैंपल स्ट्रेच का काम इस हफ्ते खत्म
  • पुणे नगर निगम कर रहा है बंड गार्डन पुल का निर्माण कार्य
  • पीएमसी ने दो सैंपल स्ट्रेच का निर्माण किया

Pune News: बंड गार्डन पुल के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। बंड गार्डन पुल के पास 300 मीटर लंबे सैंपल स्ट्रेच पर काम जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इस परियोजना को लेकर नागरिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों से काफी आलोचना, प्रतिरोध और विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब पुणे नगर निगम (पीएमसी) के इस महत्वाकांक्षी रिवर रिजुवनेशन प्रोजेक्ट का काम शुरू किया। अब नए साल के साथ इस परियोजना ने गति पकड़नी शुरू कर दी है, जिसके चलते सैंपल स्ट्रेच का काम इस सप्ताह में खत्म हो सकता है।

Bund Garden bridge

300 मीटर लंबे सैंपल स्ट्रेच का काम पूरा

जनवरी के पहले सप्ताह में बंड गार्डन पुल के पास 300 मीटर लंबा और 38 मीटर चौड़ा सैंपल स्ट्रेच (स्ट्रेच 9 का हिस्सा) को पूरा करने के लिए पीएमसी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पीएमसी ने दो सैंपल स्ट्रेच का निर्माण किया है, जिसमें से एक कल्याणी ब्रिज से मुंडवा तक 700 मीटर का बनाया जा रहा है।

End of Feed