Pune Metro: पुणे मेट्रो एक्सटेंशन को मिली हरी झंडी, 13 नए स्टेशन से बढ़ेगी कनेक्टिविटी; जाम से मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इस चरण में वनाज-चांदनी चौक और रामवाड़ी-वाघोली एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं। इस फैसले से पुणे में शहरी परिवहन ढांचे को मजबूती मिलेगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Pune Metro Expansion: पुणे मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत वनाज-चांदनी चौक और रामवाड़ी-वाघोली तक दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। 12.75 किलोमीटर लंबे इन रूट्स पर 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। मेट्रो के विस्तार से शहर के यातायात में सुधार होगा। साथ ही यह प्रमुख उपनगरों की कनेक्टिविटी और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Pune Metro

पुणे मेट्रो (फाइल फोटो)

पुणे मेट्रो फेज-2 में कौन-से मेट्रो स्टेशन बनेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण वनाज से चांदनी चौक (कॉरिडोर 2ए) और रामवाड़ी से वाघोली/विट्ठलवाड़ी (कॉरिडोर 2बी) को मंजूरी दे दी है। यह चरण-1 के तहत मौजूदा वनाज-रामवाड़ी कॉरिडोर का विस्तार है। दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर में 13 स्टेशन शामिल होंगे, जो चांदनी चौक, बावधन, कोथरुड, खराडी और वाघोली जैसे तेजी से विकसित हो रहे उपनगरों को जोड़ेंगे। इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed