Pune Crime News: लैंड डेवलपर ने पत्नी पर चलाई गोली, बीच में आ गई 8 साल की बेटी हुई घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:49 PM IST

Pune Crime News: एक लैंड डेवलपर को अपनी 8 साल की बेटी पर गोली से हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था, गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को गोली मारनी चाही, लेकिन गोली पत्नी को न लग कर बेटी को लग गई। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Pune Crime News : पुणे के एक लैंड डेवलपर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेवलपर पर आरोप है कि, उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी पर हमला किया, जिसकी गोली उसकी 8 साल की बेटी को जाकर लग गई। अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पुणे के नरहे इलाके की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, आरोपी शख्स और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को गोली मारनी चाही।

crime

लैंड डेवलपर ने पत्नी पर चलाई गोली।

आरोपी की पहचान पांडुरंग तुकाराम उभे (38) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया है कि, गोली लगने से लड़की के कंधे की हड्डी (बाएं छाती) के नीचे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसकी मां ने शोर मचाया और उसे अस्पताल ले गई।

End of Feed