Pune Crime News: सेल्फी लेना 4 लड़कियों को पड़ा भारी, किवाड़ वाटरफॉल में डूबने से हुई मौत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 03:39 PM IST

Pune Crime News: किवाड़ वाटरफॉल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वाटर फॉल के पास सेल्फी ले रहीं लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना में चार लड़कियों ने अपनी जान गवां दी है। लड़कियों का ग्रुप कर्नाटक के बेलगावी से कितवाड़ वाटर फॉल पिकनिक मनाने गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • किवाड़ वाटरफॉल में गिरने से 4 लड़कियों की हुई मौत
  • लड़कियों का ग्रुप कर्नाटक के बेलगावी से आया था
  • सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी लड़कियां, पैर फिसलने से डूब गईं

Pune Crime News: सेल्फी के दौर में लोग तस्वीरें खिंचाने के लिए हर वक्त उत्साहित होते हैं। हालांकि कभी-कभी यह सेल्फी कुछ लोगों के लिए इतनी खतरनाक हो जाती है कि, जान पर बन आती है। इसका ताजा उदाहरण कोल्हापुर में देखने मिली है, जहां चार लड़कियों को पानी के पास सेल्फी लेना भारी पड़ गया है। पुलिस ने बताया है कि, कर्नाटक के बेलगावी की चार कॉलेज छात्राएं शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की चांदगढ़ तहसील के किवाड़ वाटरफॉल में सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी और पैर फिसलने से डूब गईं।

PUNE NEWS

सेल्फी लेने के चक्कर में 4 लड़कियों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतकों की पहचान उज्ज्वल नगर निवासी आसिया मुजावर (17), अंगे गांव के कुदरशिया हस्म पटेल (20), झटपट कॉलोनी की रुक्काशा भिस्ती (20) और तस्मिया (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, डूबने वाली लड़कियों में से एक लड़की बच गई है, जिसे कर्नाटक के बेलगावी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

End of Feed