Pune Property Tax: बकाया नहीं भरने वालों के फ्लैट होंगे जब्त, पीसीएमसी ने नोटिस जारी कर दी बड़ी चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 10:16 PM IST

Pune Property Tax: प्रॉपर्टी टैक्‍स न जमा करने वाले संपत्ति मालिकों पर पीसीएमसी ने सख्‍ती शुरू कर दी है। पीसीएमसी ने शहर के 100 आवासीय हाउसिंग सोसाइटी के अध्‍यक्षों को नोटिस भेलकर फ्लैट मालिकों से प्रॉपर्टी टैक्‍स जमा कराने का कहा गया है। इसके लिए बकायादारों को 15 दिन का समय मिला है। इसके बाद पीसीएमसी द्वारा फ्लैट को जब्‍त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लाखों संपत्ति मालिकों ने अभी तक नहीं जमा कराया टैक्‍स
  • हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैटों में रहते हैं करीब 70 हजार बकायदार
  • पीसीएमसी ने नोटिस भेजकर दिया 15 दिन का समय


Pune Property Tax: आवासीय हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रॉपर्टी टैक्‍स न जमा करने वाले आवासीय हाउसिंग सोसाइटी को नोटिस जारी कर पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (पीसीएमसी) के संपत्ति कर विभाग फ्लैट को जब्‍त कर लेने की चेतावनी दी है। पीसीएमसी ने इस तरह का नोटिस शहर के करीब 100 सोसाइटी के अध्यक्षों को जारी किया है। इसमें अध्‍यक्षों को कहा गया है कि, वे अपने फ्लैट मालिकों को 15 दिन के अंदर बकाया प्रॉपर्टी टैक्‍स का भुगतान करने को कहें। तय समय के दौरान टैक्‍स का भुगतान न करने की सूरत में पीसीएमसी द्वारा फ्लैट को जब्‍त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Pune Property Tax

प्रॉपर्टी टैक्‍स बकायादारों पर पीसीएमसी की सख्‍ती

सोसाइटी अध्‍यक्षों को यह पत्र पीसीएमसी के सहायक नगर आयुक्त निलेश देशमुख की तरफ से जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि, पीसीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्‍स बकायादारों के खिलाफ सख्‍त अभियान चला रखा है। इस बार किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। दिए गए समयावधि के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दें कि पीसीएमसी को आवासीय श्रेणी में सबसे कम प्रॉपर्टी टैक्‍स मिल रहा है। बकायादार टैक्‍स जमा करने को तैयार नहीं हैं। जिसकी वजह से इस बार पीसीएमसी ने सख्‍ती शुरू की है।

End of Feed