Aadhaar is Necessary to Buy Sickle: अब हसिया खरीदने के लिए भी देना होगा आधार कार्ड, जानें पूरा नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 11:03 PM IST

Pune Administration Rule: हाल के दिनों में पुणे में लोगों को डराने और उन पर हमला करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा हसिया का बहुत इस्तेमाल किया जा रहा है। वारदातों को रोकने एवं अपराधियों की पहचान के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब हसिया खरीदने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड विवरण देना होगा। इसके बिना कोई हसिया खरीद या बेच नहीं सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए नियम लागू
  • हाल में हसिया दिखाकर किए गए हैं कई अपराध
  • विक्रेता को खरीदारों की पहचान का रखना होगा रिकॉर्ड


Pune News: पुणे में अपराध के लिए हसिया का उपयोग बढ़ता जा रहा है। इससे चिंतित प्रशासन ने हसिया की खरीदारी के लिए नियम लागू कर दिया है। अब हसिया खरीदने के लिए अपने आधार कार्ड का पूरा विवरण दुकानदार को दर्ज करवाना होगा। आधार का विवरण लिए बिना हसिया बेचने वाले दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें हाल के महीनों में कोयता गिरोह के सदस्यों ने हसिया दिखाकर लोगों को खूब डराया-धमकाया है। इसके ज्यादातर मामले पुणे शहर का ही है।

pune Sickle

हसिया खरीदने के लिए आधार देना अनिवार्य

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमोल जेंडे का कहना है कि जोन के सभी पुलिस उपायुक्तों से अपने-अपने क्षेत्र में कृषि उपकरणों के खुदरा विक्रेताओं को निर्देशित करने के लिए कहा गया है कि वे लोग हसिया खरीदारों की पहचान संबंधी रिकॉर्ड मेंटेन रखें। विक्रेताओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वह किशोरों को हसिया बिल्कुल नहीं बेचें। अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने कई असामाजिक तत्चों पर कार्रवाई की है। यह लोग आतंकित करने के लिए हसिया का इस्तेमाल कर रहे थे।

End of Feed