पुणे हार्ट अटैक से शख्स की मौत, जिम में वर्कआउट करते हुए गई जान

Pune: पुणे के पिंपरी चिंचवड में एक 37 वर्षीय शख्स की जिम में वर्कआउट करते हुए मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही यह शख्स वर्कआउट पूरा करने के बाद पानी पीने के लिए बैठा तो उसे अचानक चक्कर आने लगे और वह गिर गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शख्स की मौत हो गई।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड में वर्कआउट करते हुए एक शख्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शख्स जिम में वर्कआउट कर रहा था, तभी उसे हार्ट अटैक आ गया। शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मिलिंद कुलकर्णी के रूप में हुई है। वह अपने घर के पास स्थित जिम में अक्सर वर्कआउट करने के लिए जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 6 महीने पहले ही मिलंद ने जिम की मेंबरशिप ली थी। वह अपने समय के अनुसार, जिम जाया करते थे। उनका रूटीन रेगुलर नहीं था। अपनी डेली लाइफ में से उन्हें जब समय मिलता था वह जिम चले जाते थे।

Pune News

पुणे में जिम में वर्कआउट करते हुए गई एक शख्स की जान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

मिलिंद अन्य दिनों की तरह शुक्रवार (1 अगस्त) को वर्कआउट करने के लिए जिम गए थे। अपना पूरा वर्कआउट करने के बाद जैसे ही वह पानी पीने के लिए बैठ तो उन्हें चक्कर आने लगे और वह गिर गए। उन्हें गिरता हुआ देख जिम में मौजूद अन्य लोग तुरंत उनके पास पहुंचे और मिलिंद को अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मिलिंद की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मिलिंद की जांच की और उन्हें मृत घोषित किया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, मिलिंद की मौत दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक आने से हुई है।

End of Feed